फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Worker dies due to DCM collision, three brothers serious

Kannauj Accident: डीसीएम की टक्कर से श्रमिक की मौत, तीन भाई गंभीर

Wed, 21 Dec 2022 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to DCM collision, three brothers serious
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में जीटी रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल चल रहे श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के मेंदेपुर निवासी ऋषि कुमार (19), भाई राजन, राजेश और आकाश के साथ बुधवार को नई बस्ती में लेंटर डालने गए थे।

विज्ञापन


लेंटर डालने के बाद सभी रात साढ़े आठ बजे पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर डायट के पास दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे में ऋषि कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंचे कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार कुशवाहा ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे को अंजाम देकर चालक डीसीएम लेकर भाग निकला, जिसकी तलाश में चौकियों के सामने बैरियर लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed