{"_id":"5eadb1098ebc3e907f18afec","slug":"work-on-mnrega-started-in-18-gram-panchayats-of-the-block-kannauj-news-knp558171060","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक की 18 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ मनरेगा से काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक की 18 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ मनरेगा से काम
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। ब्लॉक की 18 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से काम शुरू हो गया है। धीमी गति पर बीडीओ सतानंद दीक्षित ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सचिवों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मनरेगा से अहिरुआ राजापुर, अतिराजपुर, बेहटा खास, भरौली सिरखनेपुर, भोजपुर निगोह, बिबिया जलालपुर, छिबरामऊ देहात, धिंगपुर, कुंवरपुर बनवारी, कुंवरपुर लोधपुर, मेरापुर गढ़िया, रामपुर हृदय, रनवीरपुर, रतनपुर, रौरी, सरदाई, बिर्रा, विशुनगढ़ में काम शुरू करवाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 90 दिवस का रोजगार दिलाया जाएगा। इस योजना के तहत 67 ग्राम सभाओं में काम चल रहा है। बीडीओ ने बताया कि इन गांवों में नाली निर्माण, चक मार्ग, तालाबों की सफाई व खुदाई के काम शुरू करवाए गए हैं।
बाहर से आए मजदूरों के जारी होंगे जॉबकार्ड
खंड विकास अधिकारी सतानंद दीक्षित ने बताया कि बाहर से सैकड़ों की तादाद में मजदूर लौटे हैं। इनके जॉबकार्ड बनवाकर रोजगार दिया जाएगा। जिन मजदूरों के जॉबकार्ड खो गए या फिर नष्ट हो गए, इन्हें दूसरी प्रति उपलब्ध करवाई जाएगी। विधवा व दिव्यांग लोगों को प्राथमिकता के आधार पर जॉबकार्ड दिए जाएंगे। सभी सभाओं में कम से कम दो कार्य सचिवों की देखरेख में शुरू करवाएं जाएंगे। कार्य और मजदूरों को दिए गए रोजगार की रिपोर्ट प्रतिदिन कार्यालय में जमा करवाई जाएगी।