{"_id":"692c9333f4efb65332016c07","slug":"woman-dies-three-injured-due-to-mud-mound-collapse-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140953-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मिट्टी का टीला धंसने से महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मिट्टी का टीला धंसने से महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
सौरिख। सर्वा गांव में रविवार को तालाब पर खोदाई करते समय अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर धंस गया। मिट्टी में दबने से महिला की मौत हो गई। हादसे में एक युवती व दो किशोरियां घायल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम सर्वा निवासी नन्ही देवी (50), रूबी (16), करिश्मा (17) तथा आकांक्षा (20) के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव में ही तालाब पर मिट्टी खोदने गईं थीं। खोदाई करते समय अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर धंस गया, जिससे चारों लोग मिट्टी में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान नन्ही देवी ने दम तोड़ दिया। वहींं, डाॅक्टर ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।