{"_id":"6aaadfa616bb42bf8206aec0","slug":"patients-will-get-new-blankets-and-bedsheets-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156157-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मरीजों को मिलेंगे नए कंबल-बेडशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मरीजों को मिलेंगे नए कंबल-बेडशीट
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द ही बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलने जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला बुधवार को लिया है।
प्रशासनिक भवन में प्राचार्य प्रो. डॉ. पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की एक अहम बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देना था। बैठक में मरीजों के लिए कंबल और बेडशीट खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड के बाहर तीमारदारों के बैठने के लिए तीन-सीटर स्टील बेंच लगवाने पर सहमति बनी। भर्ती मरीजों वाले वार्डों में हवा के बेहतर आवागमन के लिए एग्जास्ट फैन लगवाने का भी प्रस्ताव किया गया।
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए पेयजल की सुविधा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। जनरल वार्ड के सामने मोर्चरी के पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का प्रस्ताव रखा गया। ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में एक सुलभ शौचालय बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया। प्रस्तावों के अमल में आने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को कई बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। बैठक में सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह समेत रोगी कल्याण समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।