{"_id":"6aac3335923f99d646079836","slug":"health-center-and-school-illuminated-with-151-lakh-lamps-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156242-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 1.51 लाख दीपों से स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 1.51 लाख दीपों से स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल रोशन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सेवा एवं संकल्प अभियान के तहत मनाया गया। जिला अस्पताल में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण समेत 32 लोगों ने रक्तदान किया। जीटी रोड स्थित पूर्व सांसद के कार्यालय पर हवन और भंडारा आयोजित किया गया। शाम सात बजे सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, परिषदीय व केजीबीवी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के साथ ही मंदिरों व अन्य स्थानों पर 1.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री राकेश सचान, समाज कल्याण मंत्री ने फीता काटकर किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में परस्पर सहयोग, संवेदना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
इसके बाद मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा, सीएमएस व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जीटी रोड स्थित पूर्व सांसद सुब्रत पाठक कार्यालय पर हवन-पूजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद के साथ ही समाज कल्याण मंत्री, ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इत्रनगरी के संकल्प को मिली नई ताकत
कन्नौज। सेवा दिवस पर जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाज कल्याण मंत्री ने नगर पालिका परिषद की ओर से खरीदे गए रिक्शा एवं टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर कन्नौज का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और उनका प्रभावी उपयोग निरंतर सुनिश्चित किया जा रहा है। महादेवी घाट पर मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय वृहद स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण किया गया। संवाद
-- -- -- -- -
फोटो :35: केजीबीवी में भारत का नक्शा बनाकर दीपों से किया रोशन। संवाद
केजीबीवी हुए दीपों से रोशन
इत्रनगरी के पांचों केजीबीवी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। सभी स्कूलों में भारत का नक्शा बनाकर दीपों से रोशन किया गया। दीपों की अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी। नसरापुर स्थित केजीबीवी में डीएम, एसपी, बीएसए संदीप कुमार ने शिरकत की।
-- -- -- -- -- -
बाइक रैली निकालकर दिया सेवा संकल्प का संदेश
सौरिख। राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति संगठन की ओर से नगर में बाइक रैली निकाली गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर जनसेवा और जनजागरूकता का संदेश दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विकास यदुवंशी ने बताया कि देशभर के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान डॉ. विशाल यादव, साहिबे आलम, उसीम अली आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- --
फोटो :36: दीप प्रज्ज्वलित करते अधिकारी व भाजपाई। संवाद
गंगेश्वरनाथ मंदिर में 11 सौ दीप जले
छिबरामऊ। नगर के ऐतिहासिक गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में 11 सौ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान मंदिर के महंत प्रेमगिरी, तहसीलदार अभिनव वर्मा, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित नगर पालिका के सभी सभासद तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, ब्लॉक परिसर में 101 दीप जलाए गए। इस दौरान बीडीओ दीपांकर आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राहुल पाल, मृदुल दुबे, दिव्या दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
फोटो :37: दीप प्रज्ज्वलित करती विधायक अर्चना पांडेय व अन्य। संवाद
1100 दीपों से जगमगाया श्रीराम मंदिर
गुरसहायगंज। श्रीराम मंदिर परिसर में नगरपालिका के सौजन्य से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अर्चना पांडेय व अन्य कार्यकर्ताओं ने 1100 दीप जलाए। दीपों से मंदिर परिसर रोशन हो उठा और वातावरण भक्तिमय नजर आया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सभी से समाज और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
ब्लॉक प्रमुख ने कराया हवन
जलालाबाद। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और भाजपा के 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल के अवसर पर गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी ने उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर हवन-पूजन कराया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। शाम सात बजे दीप प्रज्ज्वलित किए गए। संवाद