{"_id":"6165d91b8ebc3e205977e6db","slug":"woman-dies-in-nursing-home-family-created-ruckus-kannauj-news-knp657949694","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
कन्नौज। नर्सिंग होम में उपचार के दौरान डेंगू पीड़िता की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इन्होंने रोड किनारे शव रखकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी के कपूरापुर गांव निवासी रामनरेशन की 45 वर्षीय पत्नी राधा को एक सप्ताह पहले डेंगू हो गया था। परिवार के लोगों ने पाल चौराहे के तिर्वा-कन्नौज रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां सोमवार रात करीब 10 बजे राधा देवी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया। इससे यहां मौजूद चिकित्साकर्मी भाग निकले। मामले की जानकारी पर कोतवाल आलोक कुमार दुबे और पाल चौराहा चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह पहुंच गए। परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।