{"_id":"578687944f1c1b124b13deec","slug":"with-no-roads-to-the-motorway-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण न होने से हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण न होने से हाइवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते वनपुरा नरायणपुर के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण को लेकर वनपुरा नरायणपुर के ग्रामीणों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
वनपुरा नरायणपुर के ग्रामीण समर सिंह, कौशलेंद्र, अतर सिंह, अनूप, कल्लू, दीपू, नत्थू खां, कल्लू खां, आलमगीर, राजबहादुर, सुनील आदि ने बताया कि हाइवे निर्माण के समय गांव को जाने वाली सड़क खोद कर डाल दी गई। उस समय ठेकेदार ने खुदी सड़क की मरम्मत कराने की बात कही थी। लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इससे सड़क पर जल भराव की स्थित उत्पन्न हो गई। गांव में कीचड़ के चलते दो पहिया व चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पा रहे है। स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है।
कई बार हाइवे निर्माण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों से इस समस्या को रखा गया। लेकिन उन्होंने भी समस्या का निदान नहीं किया। इससे आक्रोशित ग्रामीण सुबह 8 बजे एकत्र हुए। हाइवे पर पहुंचकर ईट-पत्थर लगाकर हाइवे जाम कर दिया। जाम के चलते हाइवे निर्माण में लगे डंपर मिट्टी लादकर घंटों खड़े रहे। बाद में निर्माण कार्य में लगे कंपनी के सर्वेयर मनीष सिंह ने बताया कि उन्होंने जेसीवी मशीनें मंगवाई है। जल्द ही मार्ग पर मिट्टी डालकर डामरीकरण कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।