फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   While correcting the fault, the young man got electrocuted, jammed

Kannauj News: फॉल्ट सही करते समय युवक को लगा करंट, लगाया जाम

Sun, 15 Jan 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
While correcting the fault, the young man got electrocuted, jammed
फोटो 15सीएचबीपी55: घायल युवक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। भाउलपुर गांव में बिजली का फॉल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़े युवक को करंट लग गया। गंभीर हालत में युवक को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, नाराज परिजनों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा हंगामा किया। पुलिस आने के एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम खगू नगला निवासी राजन (40) बहबलपुर फीडर पर तैनात लाइनमैन वीरेश के साथ भाउलपुर गांव में पोल पर फॉल्ट सही करने के लिए गया था। तभी उसे करंट लग गया और वह पोल से नीचे आ गिरा। हादसे के बाद उसे आननफानन 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए भेज दिया। हादसे के बाद नाराज परिजनों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि संविदा लाइनमैन वीरेश ने राजन को फॉल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़ाया था। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जाम को खुलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार का कहना है कि युवक बिजली विभाग की लाइन पर अवैधानिक रूप से कार्य कर रहा था। वह विभाग का कर्मचारी नहीं था और न ही उसे कोई शटडाउन दिया गया था।

----------------------
हादसे के लिए कौन है जिम्मेदार
बिजली का फॉल्ट सही करने के लिए पोल पर चढ़े राजन को जब करंट लग गया, तो हर कोई पल्ला झाड़ने लगा। अस्पताल में लाइनमैन वीरेश ने बताया कि उसने शट डाउन लेकर राजन को पोल पर चढ़ाया था लेकिन बत्ती कैसे आ गई, इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर लाइनमैन ने किसी अनाधिकृत युवक को फॉल्ट सही करने के लिए पोल पर कैसे चढ़ा दिया और इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed