{"_id":"6654ce69d4dcad61dd02833b","slug":"when-the-temperature-of-the-transformer-reaches-80-degrees-water-has-to-be-poured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-113731-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रांसफार्मर का तापमान पहुंचा 80 डिग्री तो डालना पड़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रांसफार्मर का तापमान पहुंचा 80 डिग्री तो डालना पड़ रहा पानी
Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी से जहां एक ओर आम जनमानस के साथ-साथ बेजुबान भी परेशान दिख रहे हैं। ऐसे में बिजली उपकरणों के भी जलने का खतरा बढ़ गया है। ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए बिजली विभाग दो घंटे पानी डाला जा रहा है। इसके अलावा कई उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाए गए हैं जिससे ट्रांसफार्मरों का तापमान 60 डिग्री से अधिक न पहुंच सके।
सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 दर्ज किया गया। ऐसे में उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। विभाग ने ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने व ठंडा रखने के लिए सभी उपकेंद्रों पर कूलर और ट्रांसफार्मरों पर बोरा डालकर ठंडे पानी की बौछार कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण कर्मचारियों को लगाकर दिन में कई बार पाइप से ट्रांसफार्मरों के पास पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
यहीं नहीं ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कई उपकेंद्रों पर कूलर भी लगा रखे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर जल्दी ही गर्म हो जाते हैं। लोड का भी इस पर असर पड़ता है। अधिक गर्म पर ट्रांसफार्मर का ऑयल उबलने लगता है। इस कारण इनके फुंकने का अंदेशा रहता है। ऑयल के उबलने पर बिजली भी बंद करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए ट्रांसफार्मरों पर ठंडा पानी डाला जा रहा है व कूलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट
गठित की सोशल मीडिया सेल
जिले के सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग की ओर से समस्या व शिकायत के लिए सोशल मीडिया सेल गठित की गई है। जिसमें बिजली संबंधी कोई भी जानकारी, शिकायत करने के लिए उपभोक्ता सोशल मीडिया कर्मियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बिजली विभाग के अंतर्गत उपकेंद्रों से निर्गत 11 केवी लाइन एवं एलटी लाइन के तार टूटने तथा अन्य किसी बिजली संबंधी आपातकालीन स्थिति होने पर जतिन कश्यप 7007801715, अजीत त्रिपाठी 7007833147, शशांक अवस्थी 9956782208 व रोहित कश्यप 7007801611 पर दिए गए बिजली घरों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।