{"_id":"594d61ee4f1c1b36328b4796","slug":"wheat-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला आढ़ती के गोदाम में सरकारी बोरों में भरा मिला गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला आढ़ती के गोदाम में सरकारी बोरों में भरा मिला गेहूं
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
आढ़त में बोरों में भरा गेहूं।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। एसडीएम के निर्देश पर सचिव मंडी समिति कन्नौज आदित्य यादव ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब कस्बे की मंडी समिति परिसर में स्थित एक गल्ला आढ़ती की फर्म पर छापा मारा। यहां सचिव को 500 सरकारी बोरों में गेंहू भरा मिला। सरकारी बोराें के बारे में फर्म के कर्मचारी कोई जानकारी नहीं दे सके। सचिव ने सभी पांच सौ पैकेट गेहूं को सीज कर दिया। मंडी समिति में कार्यरत कर्मचारियाें को भी जमकर फटकार लगाई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
शुक्रवार दोपहर एसडीएम तिर्वा को मोबाइल पर सूचना मिली कि गल्ला मंडी में एक फर्म द्वारा सरकारी गेहूं की खरीद की गई है। इस पर एसडीएम तिर्वा ने मामले की जानकारी एसडीएम सदर को दी। एसडीएम सदर के आदेश पर मंडी सचिव मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने न्यासा ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। इस कंपनी के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता मौके पर मौजूद नहीं थे। उनकी आढ़त पर मुनीम व कुछ पल्लेदार मौजूद मिले।

मंडी सचिव आदित्य यादव ने बताया कि गल्ला आढ़त पर वर्ष 2013-2014 के सरकारी खाद्यान्न के खाली बोरों में गेहूं भरा मिला। करीब पांच सौ पैकेट गेहूं मौजूद था। जब आढ़त के मुनीम से सरकारी बोरों के बारे में जानकारी मांगी गई। तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। सचिव के मुताबिक सभी बोरों को सीज कर दिया गया है। गल्ला आढ़ती के मौजूद न मिलने के कारण शनिवार को इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में अनियमितता पाई गई तो आढ़ती का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन