{"_id":"683360339a31c04c1f0481d7","slug":"wedding-party-and-relatives-clashed-over-dancing-on-dj-two-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130938-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीजे पर डांस को लेकर जनाती-बराती भिड़े, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीजे पर डांस को लेकर जनाती-बराती भिड़े, दो घायल
विज्ञापन
तिर्वा। डीजे पर डांस के लिए शुक्रवार की रात जनाती और बरातियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मारपीट में दूल्हा पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
ग्राम महतेपुरवा निवासी ब्रह्मानंद शुक्ला की औरैया के एक गांव की लड़की से शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोग तिर्वा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आ गए थे और वहीं पर विवाह के कार्यक्रम संपन्न होने थे। शादी समारोह में डीजे पर डांस हो रहा था। तभी जनाती और बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। कुछ ही देर में मामला बेकाबू हो गया और मारपीट में दूल्हे पक्ष के अनिकेत व उसका ताऊ विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।