फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Weather wreaking havoc on crops

फसलों पर कहर ढा रहा मौसम

Fri, 15 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 15 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Weather wreaking havoc on crops

इस वर्ष कड़ाके की सर्दी और कोहरा कम पड़ने से गेहूं

विज्ञापन
उत्पादन करने वाले किसानों की नींद उड़ गई है। वहीं रबी सीजन की अन्य फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। आलू की फसल में झुलसा लोग लगातार बेलगाम होता जा रहा है। इससे आलू उत्पादन भी घटने के आसार हैं।

कुल मिलाकर किसानों के चेहरे की रंगत गायब हो गई है। कोई खेतों में ज्यादा पानी लगाकर तो कोई दवाओं का छिड़काव करके फसलों की पैदावार बढ़ाने के उपाय करने में जुटा है, पर कुदरत की मार के आगे कुछ कारगर होता नजर नहीं आ रहा है। इस बाबत किसानों का कहना है कि एक दशक बाद ऐसा मौसम आया है कि सर्दी बेहद कम है।

कई-कई दिन तक बादलों में सूर्य के छिपे रहने को लोग तरस गए। सुबह के वक्त समय से सूरज निकलने के कारण कोहरा न के बराबर पड़ रहा है। नमी बढ़ाने के लिए सिंचाई अधिक कर रहे हैं, पर इससे भी कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है। कुदरत में आए इस परिवर्तन ने फसल चक्र को हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed