फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The pond will be cleaned using a Poclain machine.

Kannauj News: पोकलैंड मशीन से कराई जाएगी तालाब की सफाई

Tue, 01 Sep 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The pond will be cleaned using a Poclain machine.
प्रेमपुर। बीडीओ दीपांकर आर्य ने अदमापुर मार्ग और गांव के तालाब की बदहाली का जायजा लिया। उन्होंने तालाब की पोकलैंड मशीन से सफाई कराने की बात कही। 28 अगस्त को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बीडीओ दीपांकर आर्य, एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, प्रधान मनोज यादव और पंचायत सहायक पुष्पेंद्र यादव गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जलभराव और गंदगी की जानकारी ली। तालाब में जमा सिल्ट और कचरे को देखते हुए तत्काल सफाई की योजना बनी। बीडीओ ने कहा कि तालाब की सफाई के साथ जल्द नाले का निर्माण भी होगा। इससे गांव के पानी की निकासी सुचारू होगी और बारिश में जलभराव से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है। निरीक्षण के दौरान टिंकू सैनी, जितेंद्र सैनी, बंटी सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed