फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Torrential rain wreaks havoc in Kannauj Several neighborhoods submerged water enters homes at Tirwa Crossing

कन्नौज में आफत की बारिश: जलमग्न हुए कई मोहल्ले, तिर्वा क्रॉसिंग में घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 01 Sep 2026 10:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 01 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

Kannauj News: तिर्वा क्रॉसिंग के पास स्थित कृष्णा नगर और अकबरपुर सराय घाघ समेत पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। कई वर्षाें बाद हुई इस मूसलाधार बारिश के चलते दर्जनों घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Torrential rain wreaks havoc in Kannauj Several neighborhoods submerged water enters homes at Tirwa Crossing
कन्नौज में आफत की बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज में हुई मूसलाधार बारिश ने एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद के जल निकासी के दावों की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है। भारी बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाके और गली-मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है।

विज्ञापन

सबसे बुरा हाल तिर्वा क्रॉसिंग के पास स्थित कृष्णा नगर और अकबरपुर सराय घाघ क्षेत्र का है, जहां बारिश का पानी सड़कों पर कई फीट ऊपर तक बह रहा है। देखते ही देखते जलभराव इतना बढ़ गया कि नालों और सड़कों का पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस गया। लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं।

विज्ञापन





नगर पालिका के दावों की खुली पोल
स्थानीय निवासियों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन पहली ही भारी बारिश ने व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed