फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth Protest Against Changes in UGC Rules, Police Stop March in Chhibramau

कन्नौज: यूजीसी नियमों में बदलाव के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, छिबरामऊ में पुलिस ने रोका जुलूस

Tue, 01 Sep 2026 03:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 03:34 PM IST
सार

Kannauj News: यूजीसी नियमों में संशोधन के विरोध और उन्हें वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को छिबरामऊ में सवर्ण समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Youth Protest Against Changes in UGC Rules, Police Stop March in Chhibramau
छिबरामऊ में सवर्ण समाज के युवाओं ने प्रदर्शन किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर मां कालिका देवी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से युवाओं ने कन्नौज जिला मुख्यालय के लिए पैदल मार्च शुरू किया। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

चौराहे पर पुलिस ने रोका पैदल मार्च

युवाओं का जुलूस जैसे ही छिबरामऊ चौराहे की ओर बढ़ा, मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, सीओ सुरेश मलिक और कोतवाल कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को चौराहे पर ही रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बैठकर की नारेबाजी

पदयात्रा रोके जाने से नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। करीब दो घंटे तक युवा चौराहे पर डटे रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

सवर्ण समाज के युवाओं ने पहले ही एक सितंबर को छिबरामऊ से कन्नौज जिला मुख्यालय तक पैदल विरोध यात्रा निकालने का एलान किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी नियमों में किए गए बदलाव वापस लिए जाने चाहिए। वहीं प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed