{"_id":"6872ae09dd41aaadf00004ea","slug":"water-level-increased-by-five-centimetres-ganga-is-130-metres-below-the-danger-mark-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133996-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 1.30 मीटर नीचे गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 1.30 मीटर नीचे गंगा
विज्ञापन
कन्नौज। पतित पावनी मां गंगा का जलस्तर रात में पांच सेंटीमीटर बढ़ गया है। महादेवी घाट पर गंगा का जलस्तर 123.670 मीटर दर्ज किया गया है। अब चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर से सिर्फ 1.30 मीटर दूर है। बारिश के चलते नरौरा बांध से शनिवार को 71,077 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार को और भी पानी बढ़ सकता है। जिला प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी किया है और बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जलस्तर की रात-दिन निगरानी की जा रही है।
गंगा का जलस्तर तेजी बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु से जलस्तर अब केवल 1.30 मीटर की दूरी पर है। इससे गंगा किनारे बसे लोगों की धड़कनें तेज हो गई है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा किनारे के कासिमपुर, बक्शीपुरवा, कटरी-गंगपुर, कछोहा, दरियापुर चंदई गांव में रहने वालों की धड़कनें बढ़ गई है। किसानों के खेतों में भी पानी भर गया है। इससे फसलें जलमग्न हो रही हैं। गंगा के साथ-साथ काली नदी भी उफान पर है। काली नदी के पानी से सदिकापुर और जुकैया गांव के ग्रामीणों की फसलों में नुकसान होने लगा है।
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सदर एसडीएम नवनीता राॅय को रोजाना सुबह-शाम गंगा के जलस्तर की निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि लेखपालों की टीम को गंगा के जलस्तर की निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने राहत शिविर के लिए शुरू की तैयारी
गंगा का जलस्तर लगातार ऊपर उठ रहा है। इससे महादेवी घाट के किनारे बसे कासिमपुर व बख्शीपुरवा गांव में पानी घुसने लगा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर की तैयारी शुरू कर दी है। कासिमपुर और बख्शीपुर्वा के ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से राहत सामग्री के इंतजाम किए गए हैं।