फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water crisis for 35 hundred families from 11 days

टंकी के नलकूप का स्टार्टर खराब, 35 सौ परिवारों को पानी का संकट

Sat, 02 Jul 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water crisis for 35 hundred families from 11 days
तालग्राम। नलकूप का स्टार्टर खराब होने से 35 सौ परिवार 11 दिन से पानी के संकट से परेशान हैं। गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप भी खराब हैं। जिससे समस्या और विकराल हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना के तहत ग्राम पंचायत अमोलर में 450 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनवाई गई थी। इस टंकी से अमोलर साथ ही ग्राम पंचायत के बिचपुर्वा, टिकुरियन, सीतापुर्वा, कैथनपुर्वा, दलापुर्वा, मझैइया, बरियापुर्वा, बिरियाहार, बघेलेपुर्वा, अमथरा, ढिपारा समेत 13 गांवों में पेयजल की आपूर्ति होती है। लगभग 3500 कनेक्शन पानी की टंकी से हैं। बीती 20 जून को टंकी भरने के लिए बने नलकूप का स्टार्टर फुुंक गया था। इसके बाद से नलकूप का स्टार्टर अधिकारियों ने नहीं बदलवाया और 3500 परिवारों के लोग पानी का संकट झेल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रामशंकर, सविता, रामबाबू, श्यामसिंह, हरीराम और नेत्रपाल ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंप भी खराब हैं। अमोलर बाजार में भी दुकानदारों व खरीदारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रधान रामजानकी के पति राम प्रकाश गौतम ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। दो तीन दिन में हर हाल में स्टार्टर बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
कैथनपुरवा निवासी रामचंद्र ने बताया कि टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए सरकारी हैंडपंप पर आश्रित होना पड़ रहा है। स्टार्टर जल्द बदलवा दिया जाए।

दलापुरवा निवासी सुनील कुमार कहते हैं कि टंकी से आपूर्ति होने पर पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा था। अब हैंडपंप के सहारे पानी की जरूरतें पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed