फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Was behind for four years, the girl was crying on the phone

Kannauj News: चार साल से पीछे पड़ा था, फोन पर रो पड़ी थी युवती

Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Was behind for four years, the girl was crying on the phone
तिर्वा। शोहदे की हरकत से तंग आकर जान देने वाली युवती पिछले करीब चार साल से उसकी हरकतों को झेल रही थी। रविवार की सुबह भी उसका फोन आया तो युवती रो पड़ी। आखिर में उससे तंग आकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवती के मोबाइल की पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

युवती के पिता शिक्षक थे। सात वर्ष पहले बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। मौत हो जाने के बाद शिक्षक के पद पर पत्नी को नौकरी मिल गई थी। युवती अपने घर पर मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। वह खुद भी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाती थी। उसकी मां ने बताया कि अमित नाम का युवक बेटी के साथ ही पढ़ता था। वह करीब तीन-चार साल से बेटी को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

कई बार बेटी ने उसके बारे में जानकारी दी थी कि वह आए दिन गंदे-गंदे मैसेज व कॉल करता रहता है। रविवार की सुबह युवक का फोन आया था। बेटी उससे काफी नाराज हो रही थी और रोने लगी थी। कई बार पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया और युवक से तंग आकर उसने देर शाम दुपट्टे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। युवती के मोबाइल से डेटा निकल कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed