{"_id":"590a1ff14f1c1b7401441adf","slug":"warning-to-three-testers-on-wrong-investigations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कापियां गलत जांचने पर तीन परीक्षकों को चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कापियां गलत जांचने पर तीन परीक्षकों को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 03 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं चेक करते पर्यवेक्षक डॉ. सुनील चतुर्वेदी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विशेष मूल्यांकन पर्यवेक्षक डॉ. सुनील चतुर्वेदी ने हीरालाल वीएन इंटर कालेज में चल रहे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मूल्यांकन का निरीक्षण किया। अंग्रेजी की कापियों में गलत उत्तर पर भी नंबर देने पर परीक्षक को फटकार लगाई और केंद्र व्यवस्थापक को ऐसे परीक्षकों को कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुधवार को हीरालाल वीएन इंटर कालेज में पर्यवेक्षक डॉ.सुनील चतुर्वेदी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण किया। देखा कि कापी में परीक्षार्थी ने प्रश्न का उत्तर गलत लिखा था और परीक्षक ने उसे सही करते हुए अंक दे दिए। इस पर उन्होंने परीक्षक को कड़ी फटकार लगाई, तथा कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी तरह अन्य कक्षों में भी कई परीक्षकों ने गलत उत्तर पर अंक दे दिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने तीन परीक्षकों को चेतावनी देते हुए केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह यादव को ऐसे परीक्षकों को कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। यह छात्रों के भविष्य का सवाल है। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि लगभग 50 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार से अंकेक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि हीरालाल वीएन इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 1 लाख 25 हजार व हाईस्कूल की 96 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसके लिए 448 परीक्षक और 44 डिप्टी हेड नियुक्त किए गए हैं।