फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vyaapaaree ke ghar ka taala todakar laakhon kee choree

व्यापारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 20 Nov 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
vyaapaaree ke ghar ka taala todakar laakhon kee choree
अलमारी का टूटा लॉक दिखाता इरशाद। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार रात 90 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। पड़ोसियों की सूचना पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। चोरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम मुरादगंज निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी इरशाद अहमद ने बताया कि पत्नी अमरीन बेगम दो बच्चों को लेकर मायके ठठिया गई थीं। गुरुवार को वह अपने पुराने मकान मोहल्ला किदवई नगर में रुक गए। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। घर के अंदर दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़ दिया। इसमें रखी 90 हजार की नगदी व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खुले देख सूचना दी।
विज्ञापन

मझपुरवा चौकी प्रभारी ब्रजेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की छानबीन की। बताया कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इरशाद ने चोरों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने जांच कर जल्द चोरों को पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed