{"_id":"6a00d3c6a2c6f910a1012b64","slug":"villagers-occupy-the-rooms-built-in-anandi-devi-temple-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148891-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आनंदी देवी मंदिर में बने कमरों में ग्रामीणों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आनंदी देवी मंदिर में बने कमरों में ग्रामीणों का कब्जा
विज्ञापन
प्रेमपुर। ग्राम माधौनगर स्थित मां आनंदी देवी मंदिर परिसर में अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर मंदिर प्रशासन में नाराजगी है। मंदिर के पुजारी श्री कृष्णा व पन्नालाल ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोगों ने मंदिर परिसर के 10 कमरों में ताला डालकर कब्जा कर भूसा भर दिया गया है, जिससे मंदिर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
पुजारी के अनुसार मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूरदराज से श्रद्धालु और दुकानदार पहुंचते हैं। आरोप है कि मेला परिसर की जमीन पर आसपास के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वहां जानवर बांधे जा रहे हैं। इससे मेले के दौरान अव्यवस्था की स्थिति पैदा होती है। दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती, जिसके चलते कई व्यापारी वापस लौट जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मंदिर परिसर और मेला भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई है, ताकि धार्मिक आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।