फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vaard bvaay ne daroga kee vardee phaadee

वार्ड ब्वाय ने दरोगा की वर्दी फाड़ी

Mon, 02 Nov 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
vaard bvaay ne daroga kee vardee phaadee
कन्नौज। जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक को वार्ड ब्वाय ने पीट दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी और सिपाही की वर्दी वार्ड ब्वाय ने फाड़ दी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात लगभग 11 बजे इमरजेंसी मेडिकल आफिसर (ईएमओ) डॉ. सतेंद्र साहू ड्यूटी पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वार्ड ब्वाय अंकित दुबे शराब के नशे में गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर अंकित ने चिकित्सक की शर्ट का कॉलर पकड़ कर पीट दिया। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पंकज कुमार यादव और सिपाही समर सिंह यादव पहुंच गए। यह अंकित को पकड़ने लगे तो उसने अभद्रता कर दोनों की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। चिकित्सक ने सदर कोतवाली में वार्ड ब्वाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed