फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Upset over not getting the land, the young man hanged himself

Kannauj News: जमीन न मिलने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 22 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 22 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Upset over not getting the land, the young man hanged himself
तालग्राम। थाना क्षेत्र के छदामी पुर्वा गांव में मां ने हिस्से की जमीन देने से मना करने पर क्षुब्ध होकर युवक ने मकान के अंदर फंदा लगाकर जान दे दिया। पत्नी देर शाम खेतों से लौटी तो शव लटका देखा। पत्नी और मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

छदामी पुर्वा निवासी रविकुमार (35) के पिता रामबाबू की मौत के बाद मां संजीवनी देवी के नाम जमीन आ गई थी। मां ने छोटे बेटे सचिन की शादी भाई की लड़की से करा दी थी। साथ ही अपने हिस्से की जमीन उसी को देने को कह रही थी। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से कलह चल रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को मकान के अंदर छत के हुक के सहारे रविकुमार ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद पत्नी लक्ष्मी देवी खेतों से लौटी तो फंदे से लटके देख शोर मचाया। मायके पक्ष को सूचना दी। इस बीच सास घर से गायब हो गई। मायके पक्ष के भाई राहुल ने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर बहनोई और बहन को आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी कारण बहनोई ने आत्महत्या की है। उप निरीक्षक मुकेश राना ने मौके पर पहुंच फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि पुत्र सोनू (4) और डेढ़ साल पुत्र छोटू है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि छोटे भाई सचिन ने सूचना दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed