फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uproar over vaccinating acquaintances first

परिचितों को पहले वैक्सीन लगाने पर हंगामा

Tue, 07 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar over vaccinating acquaintances first
सेवानिवृत्त राजस्व अमीन रामचंद्र को वैक्सीन लगातीं एएनएम मीरा। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। सराय प्रयाग में कर्मचारियों के परिचितों को पहले वैक्सीन लगाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइन लगवाई। इसके बाद वैक्सीन लगी। हंगामे के चलते कई लोग बिना वैक्सीनेशन के लौट गए।
विज्ञापन

सराय प्रयाग स्थित प्राइमरी पाठशाला में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। सुबह लगभग दस बजे काफी संख्या में लोग पहुंच गए। एएनएम साधना और सीएचओ नीलम वैक्सीन लगा रही थीं। लोगों का आरोप है कि भीड़ के चलते लाइन लगाए लोगों को नजरअंदाज कर स्वास्थ्य कर्मियों ने परिचितों को पहले वैक्सीन लगानी शुरू कर दी। इससे हंगामा हो गया। इस दौरान भगदड़ मच गई। इससे स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी तालग्राम सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय को दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 और सराय प्रयाग चौकी पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद लाइन लगाकर वैक्सीन लगवाई । सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सेंटर पर 300 डोज भेजी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर में 516 लोगों को लगी वैक्सीन
तालग्राम। सलेमपुर में मंगलवार को प्रधान के सहयोग से 516 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इससे पहले 11 जून को कैंप में 601 लोगों ने टीकाकरण करवाकर रिकार्ड बनाया था।

शिविर में एएनएम मीरा, सीएचओ मीनाक्षी, आशा कार्यकर्ता रानी की टीम ने 516 लोगों का वैक्सीनेशन किया। इस मौके पर प्रधान मथुरेश चंद्र कनौजिया, लेखापल पारुल गुप्ता, सचिव रजनीकांत दुबे, शिक्षक सुदीप पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed