फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unseasonal rain with hail, crop damage

Kannauj News: बेमौसम ओलों के साथ बारिश, फसल को नुकसान

Mon, 04 Mar 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain with hail, crop damage
कन्नौज। मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन रविवार को भी खराब रहा। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की पीड़ा को बढ़ा दिया। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। दो दिन में 14.5 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने तापमान को गिरा दिया।
विज्ञापन


फरवरी में कहर बरपाने के बाद मार्च में भी कुदरत का कहर जारी है। पिछले महीने 20 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से किसान उबर नहीं पाया था कि जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि ने तो बची खुची कसर भी पूरी कर दी। शुक्रवार देर रात मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। रविवार को दिन में ही छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तिर्वा, तालग्राम, सौरिख इलाके में देर तक ओला भी गिरा। बारिश से कटी पड़ी मटर, मसूर, सरसों की फसल खराब होने की आशंका से किसान सहम गए हैं। साथ ही बारिश से फसलों की कटाई और खुदाई का कार्य ठप है। अब किसानों की नजरे सरकार की मदद की ओर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दो दिनों में 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। हवाएं 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 16.5 रहा। सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरसहायगंज। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद गर्मी की ओर बढ़ रहे मौसम ने पलटी मारी और वापस सर्दी ला दी। रविवार सुबह तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों को परेशान किया। हालांकि कुछ ही देर बाद ओला गिरने बंद हो गए। तेज हवाओं और बारिश का असर बिजली सप्लाई पर पड़ा। कई जगह फाॅल्ट होने पर घंटों बिजली सप्लाई बंद रही। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा। संवाद
कन्नौज। पिछले दो दिनों से बिगड़े मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम के साथ ही बिजली का मिजाज भी बिगड़ गया है। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली भी आंख मिचौली रही है और उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।




हवाओं की रफ्तार कम होने के बाद करीब एक घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। इसके बाद शनिवार को पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही है। बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया तो बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर कर दिया। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में बिजली गुल की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed