{"_id":"6aaadf16c01cbae71303e8ab","slug":"class-4-student-beaten-with-a-wooden-strip-for-failing-a-test-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156194-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टेस्ट में फेल होने पर चौथी के छात्र को फंटी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टेस्ट में फेल होने पर चौथी के छात्र को फंटी से पीटा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगर के मोहल्ला रामकृष्ण नगर में गणित के टेस्ट में कम अंक आने से नाराज शिक्षक ने कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र की फंटी से पिटाई कर दी। पिटाई से मासूम छात्र घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने छात्र के साथ-साथ एक अन्य छात्र को भी निशाना बनाया और उसकी भी पिटाई की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
लाेगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी शिक्षक पकड़े जाने के डर से स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। घायल छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी आपबीती बताई, तो उनके होश उड़ गए। छात्र के पिता तुरंत स्कूल पहुंचे और आपातकालीन नंबर 112 पर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कानूनी कार्रवाई और उसकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर कोतवाली में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को शिकायत दी थी। अभिभावकों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी थी। बाद में पता चला कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है और वह कार्रवाई नहीं चाहते हैं।