{"_id":"6aaadf6cacadcaf2a60a1a20","slug":"bjp-members-furious-over-neha-boras-remarks-on-the-cm-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156181-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीएम पर नेहा बोरा की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीएम पर नेहा बोरा की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई
विज्ञापन
कन्नौज। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने 14 सितंबर को गोरखपुर के गोकुल अतिथि भवन में आयोजित जेन-जी महाजुटान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बुधवार को एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में मुख्यमंत्री के लिए गुंडा, दंगाई और लमफट जैसे असंसदीय व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नीतियों और जनप्रतिनिधियों की आलोचना का अधिकार सबको है, लेकिन सार्वजनिक मंच से संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने एसपी से मांग की कि वीडियो व तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो नेहा बोरा और कार्यक्रम के आयोजकों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा कानून के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाए।