फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   unnao news

Kannauj News: प्रेमी संग गई पत्नी, आहत पति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 02 Dec 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-17- संजू राजपूत (फाइल फोटो)
बीघापुर। रामपुर खरही गांव में पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत युवक ने तीन साल के बेटे को सुलाने के बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह बच्चे का रोना सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव लटकता देखकर सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार थाना के रामपुर खरही गांव निवासी संजू राजपूत (38) की पत्नी रानी देवी एक महीने पहले तीन साल के बेटे सुभाष काे छाेडकर प्रेमी के साथ चली गई। मां भोली ने पुलिस को बताया कि पत्नी के इस कृत्य से आहत संजू मानसिक रूप से परेशान था। वह घर से भी कम ही निकलता था। रविवार की रात कमरे में तीन साल के बेटे सुभाष के साथ साेने गया था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दरवाजा नहीं खुला। इसी दौरान बच्चे के रोने की आवाज आई। मां के अनुसार जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया तो वह अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा ताेड़ा गया तो अंदर संजू का शव फंदे से लटका मिला। बताया कि संजू अहमदाबाद में नौकरी करता था। एक महीने पहले ही घर आया था। वह चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी व उनके परिजनों के बीच कई बार बातचीत हुई लेकिन बात नहीं बनी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि जांच कर शव पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed