फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   unnao news

Kannauj News: 22 साल में 1.04 लाख मतदाता छोड़ गए जिला

Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18-शहर के एक बूथ पर एसआईआर कार्य की जानकारी लेते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदेव निषाद। स्रोत:
उन्नाव। पिछले 22 साल में जिले के 1.04 लाख मतदाता दूसरे प्रदेशों व जनपदों में स्थायी रूप से बस गए हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना प्रपत्रों की मैपिंग (डिजिटाइजेशन) में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

चार नवंबर से शुरू हुए एसआईआर में वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र पहुंचाए गए हैं। जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या 23,25,053 है। इनमें 23,17,469 वोटरों के गणना प्रपत्र पहुंचा दिए गए हैं। 30 नवंबर तक इनमें से 16,93,242 मतदाताओं के प्रपत्र वापस लाकर डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इससे जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें 1,04,106 वोटर घरों में नहीं मिले हैं। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि ये सभी जनपद छोड़ चुके हैं और स्थायी रूप से दूसरे प्रांतों और जिलों में जाकर बस गए हैं।
विज्ञापन

इंसेट-1
विधानसभावार जिला छोड़ चुके वोटरों की संख्या
विधानसभा- शिफ्ट हुए मतदाता
बांगरमऊ-18473
सफीपुर-16647
मोहान-20660
सदर-15825
भगवंतनगर-12890
पुरवा-19611
कुल-104106

एसआईआर की नई समयसारिणी
गणना प्रपत्र एकत्रीकरण व मैपिंग का कार्य-11 दिसंबर
मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन-16 दिसंबर
दावे और आपत्तियों का समय-16 दिसंबर से 15 जनवरी
-आपत्तियों का निस्तारण-सात फरवरी
-मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी
वर्जन...
प्रपत्रों के वितरण का काम 99.67 फीसदी पूरा कर लिया गया है। वापसी 72.83 फीसदी की हो गई है। इसकी मैपिंग भी करा दी गई है। अब तक एक लाख से अधिक वोटरों के स्थायी रूप से शिफ्ट होने की जानकारी सामने आई है। समय से काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार गोंड, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed