फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   unnao news

Kannauj News: 60 दिन में होगी 22 मार्गों की विशेष मरम्मत

Tue, 02 Dec 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-खस्ताहाल जौराजमऊ से बाबूखेड़ा संपर्क मार्ग से निकलता बाइक सवार। स्रोत: ग्रामीण।
उन्नाव। लंबे समय से क्षतिग्रस्त 22 मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 3.87 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्ग की मरम्मत के लिए 60 दिन की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

जनपद में कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। पूर्व में सर्वे के माध्यम से करीब 100 सड़कों का चयन किया गया था। इसी बीच में जिन सड़कों की हालत ज्यादा खराब थी, उनको प्राथमिकता देते हुए शासन ने 22 प्रमुख मार्गों का चयन किया। इन मार्गों की लंबाई 20.25 किमी है। इनकी विशेष मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किए गए 3,87,00,000 रुपये को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इंसेट-1

50 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा

विशेष मरम्मत में चयनित इन मार्गों की हालत खराब है। सभी मार्ग बहुत ज्यादा गड्ढों में समाए हैं। कई तो खड़ंजा मार्ग हैं। इसलिए इनको गड्ढामुक्ति अभियान में शामिल नहीं किया गया था। विशेष मरम्मत में इन मार्गों पर डामर की पूरी परत ही बिछाई जाएगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोगों को इन रास्तों से आने जाने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-2

यह हैं दस प्रमुख मार्ग व उनकी लागत

-सदर का करवासा संपर्क मार्ग-लागत 28.60 लाख
-राजेपुर पतारी से सिरोसी संपर्क मार्ग-12.10 लाख
-गढ़ी गंगौली हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग-10.50 लाख
-भगवंतनगर में नया बक्सर संपर्क मार्ग-26.60 लाख
-नौगवां संपर्क मार्ग-27.60 लाख
-धनीखेड़ा जयराजमऊ संपर्क मार्ग-25.20 लाख
-मेड़ीलालखेड़ा संपर्क मार्ग-33.30 लाख
-जौराजमऊ से बाबूखेड़ा संपर्क मार्ग-27.60 लाख
-बिहार मौरावां से देवारा संपर्क मार्ग-26.90 लाख
-पुरवा बिहार मार्ग से दौलतखेड़ा संपर्क मार्ग-23 लाख

वर्जन...
विशेष मरम्मत के 22 मार्गों के लिए बजट जारी हो गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कराया जाएगा। काम पूरा करने के लिए दो माह का समय दिया जाएगा।

हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed