फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Under the pretext of getting medicine, a deed of land of mentally deranged

दवा दिलाने के बहाने मानसिक विक्षिप्त की जमीन का कराया बैनामा

Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Under the pretext of getting medicine, a deed of land of mentally deranged
छिबरामऊ। महिला ने रिश्तेदारों पर धोखे से जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। थाना दिवस में पहुंची सौरिख के ग्राम रुपपुर निवासी रेशमा ने बताया कि उसके पति जसवंत पिछले 15 साल से मानसिक रुप से कमजोर हैं। 28 अक्टूबर 2020 को उसके देवर, देवरानी व चार अन्य व्यक्ति दवा दिलाने के बहाने फर्रुखाबाद की तहसील में ले गए। वहां लोगों ने पति की जमीन का बैनामा अपने हक में करा लिया और बैनामा की रकम एक लाख 20 हजार पति को न देकर अपने खातों में जमा कर ली। थाना समाधान दिवस में पुलिस की तीन व राजस्व की एक सहित चार शिकायतें आईं। इस दौरान राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित, शत्रुघ्न लाल त्रिपाठी, औरंगजेब, रीशू यादव, कौशलेंद्र दुबे, विजयकांत शुक्ला, प्रदीप कुमार पाल व सुरेंद्र सिंह सहित कई राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं समस्याएं
ठठिया। समाधान दिवस में एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद ठठिया थाने का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। शनिवार को समाधान दिवस में एसपी प्रशांत वर्मा अचानक पहुंच गए। एसपी के आने की जानकारी होते ही लेखपाल भी पहुंच गए। पुलिस से संबंधित दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व संबंधित तीन शिकायतों को राजस्व विभाग की टीम को भेजकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी थाने का निरीक्षण किया और साफ सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी पीएन बाजपेयी भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------------------------------------
एसडीएम ने कराया शिकायतों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आई छह शिकायतों में तीन का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। समाधान दिवस में छह लोगों ने अपनी समस्या एसडीएम के समक्ष रखी। इस पर एसडीएम ने तीन लोगों की समस्याओं का मौके पर टीम भेज कर निस्तारण कराया। इस मौके पर कोतवाल रामअवतार, कस्बा इंचार्ज शशीकांत कनौजिया समेत लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में तीन शिकायतें आई
तालग्राम। थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में केवल तीन शिकायतें आई। इस दौरान एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को तालग्राम थाने में आयोजित समाधान दिवस में थाना प्रभारी कमल भाटी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भूमि व चकरोड संबंधी तीन शिकायतें प्राप्त हुई। इस मौके पर लेखपाल सुरेंद्रपाल सिंह, अतुल प्रताप, विनय चतुर्वेदी, मोनिका मिश्रा, पारुल गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)
------
नौ शिकायतें आईं, एक का भी निस्तारण नहीं
कन्नौज। सदर कोतवाली में एसडीएम उमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान नौ शिकायतें आई, लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे को सभी शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र कुुमार मौजूद रहें। संवाद

----------------------------------------
पृथ्वी पर विस्तृत हो रहा कलयुग का निवास
कन्नौज। शहर के तलैया पुलिस चौकी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को मध्य प्रदेश के भानपुरा पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी ने भगवान की कई लीलाओं को अपनी वाणी से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर कलयुग का निवास विस्तृत हो रहा है। इससे पृथ्वी देवी दुखी हैं। देवताओं, पितरों, ऋषियों की पूजा अर्चना क्षीण हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed