फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   udan dsato ko gadi nahi mili

डीजल तो मिला पर उड़नदस्तों के पास सरकारी गाड़ी नहीं

Sun, 16 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
udan dsato ko gadi nahi mili
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 79 परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पांच उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया। उड़नदस्ता टीमो को डीजल तो मिल गया है, लेकिन अभी उनके लिए गाड़ियों की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन ने नकल रोकने के लिए डीआईओएस राजेंद्र बाबू व बीएसए के.के. ओझा को सचल दस्ता टीम का प्रभारी बनाया है। दोनों ही अधिकारियों के पास सरकारी गाड़ी है, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय माडल इंटर कालेज जसोदा के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्रसेनपुर के प्रधानाचार्य रमाकांत अवस्थी के पास सरकारी गाड़ी नहीं है। इन अधिकारियों के लिए विभाग को गाड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। दूसरे विभागों से गाड़ियां परीक्षा के लिए संबद्ध की जाएगी। किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

एनआईसी में बना कंट्रोल रूम
कन्नौज। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रुम को अभी से प्रभावी बनाना शुरू कर दिया है। ताकि 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के दिन किसी तरह की दिक्कत न हो। कंट्रोल रुम से निगरानी की नई तरीके की व्यवस्था पहली बार शुरू की गई है। बनाए गए समस्त परीक्षा केंद्र पर फोर जी इंटरनेट राउटर सहित लगवाए गए हैं। इस व्यवस्था से जिला मुख्यालय पर बैठकर किसी भी परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को जांचा जा सकेगा। इसके अलावा बोर्ड व मंडल के अधिकारी किसी भी केंद्र को अपने कार्यालय से बैठकर देख सकेंगे। डीआईओएस ने कहा कि सभी तरह की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed