फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two blocks will be put to the vote today

दो ब्लाकों में आज डाले जाएंगे वोट

Tue, 13 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 13 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two blocks will be put to the vote today

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को सौरिख और

विज्ञापन
छिबरामऊ ब्लाक में मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सौरिख ब्लाक की पार्टियां ऋषिभूमि इंटर कालेज परिसर और छिबरामऊ ब्लाक की पार्टियां मंडी समिति परिसर से रवाना हुईं। अंतिम समय तक कई कर्मचारी चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए मिन्नतें करते रहें।

सौरिख ब्लाक क्षेत्र में 82 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को वोट डाले जाएंगे, जबकि छिबरामऊ ब्लाक क्षेत्र में 147 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। किसी तरह की खामियां न रह जाएं, इसको लेकर डीएम अनुज कुमार झा, एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, बीडीओ अनिल कुमार, निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव, तहसीलदार आदि लगातार जायजा लेते रहे।

सुबह से दोपहर एक बजे तक पार्टियों को व्यवस्थित करने का सिलसिला चला। अधिकारी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी पोलिंग पार्टियां पहुंचने की जानकारी लेते रहे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के साथ बड़े नेताओं के गांव पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी।

उधर, प्रथम चरण में चुनावी हिंसा के बाद पुलिस महकमा अब सख्ती के मूड में है। सोमवार को चुनाव प्रेक्षक एसबीएस रंगाराव ने मंडी समिति छिबरामऊ और ऋषि भूमि इंटर कालेज सौरिख में अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। समिति में डीएम और एसपी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

कहीं गड़बड़ी होती है, तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। मंडी समिति में डीएम अनुज झा और एसपी कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका हो वहां पर कड़ी नजर रखी जाए।

अफसरों ने कहा बूथों की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। मतदान के दौरान सेक्टर मोबाइल तथा कलस्टर मोबाइल को लगाया गया है। हर दूसरे-तीसरे मिनट पर कोई न कोई मोबाइल हर बूथ पर हमेशा मौजूद रहे। उन्होंने निर्देश दिए पांच बजे के बाद धर-पकड़ अभियान शुरू किया जाए।

आचारसंहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके वाहनों को तत्काल सीज कर दिया जाए। बूथ एजेंट के पास मोबाइल मिलने पर तत्काल जब्त कर एजेंट को थाने भिजवा दिया जाए। नाबालिग वोटरों पर विशेष नजर रखी जाए। बूथ के बाहर जमावड़ा न होने दें।

प्रत्याशियों के बस्ते मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर लगवाए जाएं। बूथ के आसपास वाहन न पहुंचे। जो केंद्र सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं उन पर विशेष ध्यान रखे। रूट चार्ट के मुताबिक पूरे समय घूमते रहें। मतदान के अंतिम समय पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed