फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck falls off expressway, nine injured

Kannauj News: एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा ट्रक, नौ लोग घायल

Tue, 02 May 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 02 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Truck falls off expressway, nine injured
तालग्राम। अयोध्या से मवेशियों को लाद कर जयपुर जा रहा ट्रक एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हो गया और साइड रेलिंग तोड़ नीचे जाकर पलट गया। हादसे में चार मवेशियों की मौत हो गई। जबकि ट्रक के ड्राइवर, हेल्पर और व्यापारी समेत नौ लोग जख्मी हो गए। छह मवेशी भी घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को एबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

संतकबीर नगर के थाना बिलहर गांव बसिडी निवासी ड्राइवर बहराचीलाल (34) अपने हेल्पर थाना बखिरा नदौर निवासी राजू (30) के साथ फैजाबाद से व्यापारियों की 12 भैसें, उनके पड्डा-पड़िया लाद कर जयपुर जा रहे थे। साथ में जयपुर के थाना बानवासुर पशुउठवाडा रामगढ़ रोड़ निवासी साजिद (50), सोहेल (30), आरिफ (52), भूरा (45), बालकराम (30) शाकिर (50), अंबेडकर नगर के थाना एहरोली गांव कटेहरी निवासी संतोष कुमार (38) भी थे। सोमवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते समय थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के पास ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई।
विज्ञापन

इससे अनियंत्रित ट्रक कई फिट नीचे गिरकर पलट गया। ट्रक के केबिन में फंसे लोगों को शीशा तोड़ कर आसपास के ग्रामीणों ने निकाला। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने घायल ड्राइवर बहराची, हेल्पर राजू व सोहेल, बालक और संतोष को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। बाकी का मौके पर इलाज किया गया। पशुचिकित्सा धिकारी डॉ. विकराल सिंह और श्याम सिंह ने घायल मवेशियों का भी इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed