{"_id":"65414bca20b0e6df34057874","slug":"truck-driver-dies-after-falling-from-tractor-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4870-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। ट्रैक्टर-ट्राली को दूसरे ट्रैक्टर से जोड़कर ले जाते समय चालक ट्रैक्टर से गिर गया। घायल चालक को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ठठिया थाना क्षेत्र के सदलेपुर्वा गांव निवासी रामपाल (48) ट्रक चालक था। परिजनों ने बताया कि त्योहार होने के कारण रामपाल काम पर नहीं जा रहा था। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा के पास गांव के एक युवक का ट्रैक्टर खराब हो गया था। रात 10 बजे ट्रैक्टर-ट्राली को दूसरे ट्रैक्टर से जोड़कर गांव ले जाया जा रहा था। रामपाल भी उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा था। ठठिया टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो अचानक रामपाल अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ के लोग घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।