फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck collided with bike, two friends injured

Kannauj News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्त घायल

Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with bike, two friends injured
छिबरामऊ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कायमगंज जा रहे युवकों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को 100 शैया अस्पताल से गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कटिघरा निवासी विष्णु (19) दोस्त ग्राम रंधीरपुर निवासी नीशू (18) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बाइक चला रहे विष्णु ने हेलमेट पहना था। रास्ते में देर रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद विष्णु को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed