फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Travel on Mawiya-Talgram road was difficult

मवइया-तालग्राम मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल

Mon, 29 Jun 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Travel on Mawiya-Talgram road was difficult
मवइया- तालग्राम बदहाल मार्ग - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम से तिर्वा मार्ग को मवइया तक जोड़ने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। गिट्टी उखड़कर बिखर गई है। इससे राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में जलभराव से लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

माधौनगर के प्रधान योगेंद्र सिंह भदौरिया, कुशलपुर्वा की प्रधान उमा शर्मा, नैपालपुर के प्रधान गुरु प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधान ओमकार गुप्ता, शेर सिंह यादव, तोताराम शर्मा का कहना है कि इस रोड से नैपालपुर, अमोलर, सीतापुर्वा, गदोरा, फिरोजपुर, सिंघनापुर, तरेपुर्वा, घुसुआपुर, पहलपुर्वा,
विज्ञापन

ककराह, चचियापुर, गदनापुर, महानगर, मझैइया समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। बच्चों के स्कूल और लोगों के थाने व सीएचसी जाने के लिए भी यही इकलौता रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के नरेंद्र कुमार, तेजराम, सुभाषचंद्र, रामकुमार ने बताया कि तालग्राम से मवइया तक सात किलोमीटर लंबे रोड पर महानगर, कोल्ड स्टोरेज, माधौनगर के सामने कई गड्ढे हैं।

बरसात में चालक गड्ढों का अनुमान नहीं लगा पाते। इससे वाहन फंस जाते हैं। लोक निर्माण विभाग से कई बार सड़क बनवाने की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों के सामने भी समस्या रखी गई। सुनवाई नहीं हुई। अब डीएम और सीएम से फरियाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed