{"_id":"66787c107d1e6ea7db04f417","slug":"traffic-jam-due-to-arbitrariness-of-auto-drivers-police-failed-to-clear-it-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114851-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऑटो चालकों की मनमानी से जाम, पुलिस हटाने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऑटो चालकों की मनमानी से जाम, पुलिस हटाने में नाकाम
Mon, 24 Jun 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ऑटो चालकों की अराजकता के सामने पुलिस प्रशासन ने घुटने टेक दिए हैं। पूरे दिन कस्बा के मुख्य चौराहे के आसपास इनका जमावड़ा लगा रहने से आम नागरिकों को परेशानी होती है। साथ ही निकलने वाले बड़े वाहन भी जाम में फंसे रहते हैं। व्यापारियों की शिकायत के बाद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे ऑटो चालकों के हौसले बुलंद हैं।
गुरसहायगंज कस्बा के मुख्य चौराहे से विभिन्न रूटों पर करीब दो सैकड़ा से अधिक ऑटो चलते हैं। सवारियां लेने के लिए वह पूरे दिन कस्बा के मुख्य चौराहे पर खड़े रहते हैं, जिससे जहां पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है, वहीं बड़े वाहनों के न निकल पाने से अक्सर जाम लगा रहता है। शनिवार को भी सुबह से ही सवारियां लेने के चक्कर में मुख्य चौराहे के निकट खड़े ऑटो के कारण निकलने का रास्ता न रहने से जाम लग गई। इस दौरान चौकी से पुलिसकर्मी नदारद थे।
सवारियां लेने के लिए ऑटो चालक रोडवेज बसों के आगे अपने ऑटो खड़े कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है और वह रोडवेज बसों को भी आगे नहीं निकलने देते हैं। मुख्य चौराहे के आसपास नगर पालिका ने नो पार्किंग जोन घोषित कर रखा है, वहां पर ऑटो चालकों ने सड़क के दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर दिए हैं। इस दौरान आने वाली बसें जगह न मिलने पर सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं, जिससे जाम लग जाता है।