{"_id":"6ab80e79b16f4dbcad0b9770","slug":"villages-to-undergo-verification-for-panchayat-awards-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156697-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पंचायत पुरस्कार के लिए गांवों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पंचायत पुरस्कार के लिए गांवों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2025-26 के तहत ग्राम पंचायतों के सत्यापन के लिए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को जिला स्तरीय टीमों का गठन कर दिया है। प्रमुख सचिव पंचायतीराज के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।
डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार छिबरामऊ और गुगरापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत विकूपुर, बिर्रा, असलताबाद और सौंसरापुर के सत्यापन के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की टीम नामित की गई है। हसेरन और जलालाबाद ब्लॉक की गुगरापुर बांगर, अकबरपुर, अलीपुर जलेसर, कुंवरपुर काशीदीन, अली नगर और फतेहपुर जसौदा के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी की संयुक्त टीम बनाई गई है।
इसी तरह कन्नौज और सौरिख ब्लॉक की महमूदपुर बीजा, चौधरियापुर बांगर, बहादुरपुर मझगवां, अलाहदादपुर और दिलावरपुर का सत्यापन उप निदेशक कृषि और जिला प्रोबेशन अधिकारी करेंगे। सौरिख के टड़ारायपुर, शरीफाबाद, कटीघाघरा, शिवसिंहपुर और सिकंदरपुर गांवों के निरीक्षण की जिम्मेदारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी और जिला मत्स्य अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
सत्यापन दल ग्राम पंचायतों द्वारा पोर्टल पर किए गए ऑनलाइन दावों, प्राप्तांकों और दस्तावेजों का धरातल पर मिलान करेंगे। विकास कार्यों की हकीकत परखी जाएगी। जांच के आधार पर अंक यथावत रखे जाएंगे या संशोधित किए जाएंगे।सभी अधिकारियों को जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर सत्यापन आख्या डीपीआरओ कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।