फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders got their rights and respect in BJP

भाजपा में व्यापारियों को मिला उनका हक व सम्मान: सांसद सुरेश कश्यप

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traders got their rights and respect in BJP
छिबरामऊ। नगर के श्रीराम रिसार्ट में आयोजित भाजपा कन्नौज संसदीय क्षेत्र के व्यापारी सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। साथ ही भाजपा ने ही व्यापारियों को उनका हक व सम्मान दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा देश भर के व्यापारियों के सामने जीएसटी मुख्य समस्या है, इसके लिए जीएसटी काउंसिल की बैठक में मिल रहे सुझावों के आधार पर लगातार सुधार किए जा रहे है। मोदी सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में शिक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश को आगे ले जाने में व्यापारियों के साथ सभी वर्गों की भूमिका अहम है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में योगी सरकार ने व्यापारियों को सुरक्षा देने का काम किया है।
विज्ञापन

विधायक कैलाश राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री का नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर देश भर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य मणिकांत जैन ने कहा भाजपा को व्यापारियों की पार्टी कहा जाता है। भाजपा सरकार ने सभी योजनाएं पारदर्शिता से लागू की हैं। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामानंद वर्मा, गल्ला आलू व्यापारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया,सुनैना सिंह व पंकज प्रसाद दुबे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
चेयरमैन मनोज दुबे बने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन मनोज दुबे को संगठन में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है। सौरिख रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने चेयरमैन मनोज दुबे को प्रदेश अध्यक्ष से प्राप्त मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, शिव प्रताप सिंह, नवीन प्रकाश व अमित भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed