फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders and farmers blocked GT Road

व्यापारियों और किसानों ने जीटी रोड किया जाम

Tue, 11 Oct 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traders and farmers blocked GT Road
फोटो 11सीएचबीपी59: डायट के सामने जीटी रोड पर बैठे गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉन? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सामने कट की मांग को लेकर व्यापारियों और किसानों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद व्यापारी जीटी रोड पर बैठ गए। इससे दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। तीन घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कट की मांग को लेकर गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी, भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रधान रवि समेत बड़ी संख्या मं किसानों व व्यापारियों के साथ श्रीराम गेस्ट हाउस के सामने जीटी रोड पर बैठ गए। इससे कुछ ही देर में जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार, कोतवाल जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों व किसानों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाने का प्रयास करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि पश्चिमी बाईपास से निगम मंडी के बीच में डायट के पास अंडर पास बनाया जाए। तभी चेयरमैन राजीव दुबे भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे निर्माण में लगी कंपनी जीआर इंफ्रा के प्रोजेक्टर मैनेजर राजेश उपाध्याय से बात कर डायट के पास कट देने की मांग की। इसके बाद फिलहाल डिवाइडर के लिए लगाए गए लोहे के जाल को कटवा दिया गया। जाल कटने के बाद लगभग तीन घंटे से लगा जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश उपाध्याय का कहना ह कि जाल काटे जाने की सूचना एनएचएआई के अधिकारियों को दे दी गई है। जाल काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई व कट देने का निर्णय एनएचएआई व जिला प्रशासन करेगा।
---------------------------
इन गांवों के ग्रामीणों को हो रही दिक्कत
व्यापारियों व किसानों ने बताया कि डायट के पास कट न होने से ग्राम महमूदपुर जागीर, गिरधरपुर, लीटा नगला, नगला जोर, सिकंदरपुर निगोह, असालत नगर, ढकुरैया, सराय गजरमल, शंकरपुर, भोजपुर, रुद्रपुर, नार्मल रोड, ककरैया, सुभाष नगर, खल्ला रुपमंगदपुर, नौगाईं, महमूदपुर खास के लोगों के अलावा जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान व महिला डिग्री कॉलेज में आने वाली छात्राओं को भी दिक्कतें हो रही हैं।
----------------
11सीएचबीपी63: सुनील सिंह।
तीन घंटे तक जाम में फंसा ट्रक
जिला एटा के नवादा गढ़िया निवासी सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक लेकर खुशीनगर से नोएडा जा रहे हैं पर तीन घंटे से वह जाम में फंसे हुए हैं। बारिश के कारण खाने और पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
-----------------
11सीएचबीपी64: संतोष कुमार।
सवारियां बना रही दबाव
कानपुर से रोडवेज की बस लेकर मैनपुरी जा रहे परिचालक संतोष कुमार ने बताया कि सवारियां जाम में बस फंसे होने से परेशान हैं। वह लगातार किसी दूसरे रास्ते से गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का दबाव बना रही हैं।
------------------
11सीएचबीपी65: बहादुर।
कैसे पहुंचे गोशाला में भूसा
मिर्जापुर के रहने वाले बहादुर ने बताया कि वह ट्रक से भूसा लादकर बिहार से मथुरा गोशाला जा रहे हैं। पिछले तीन घंटे से वह जाम में फंसे हुए हैं। ऐसे में वह कैसे गोशाला का भूसा पहुंचा पाएंगे।

---------------------
11सीएचबीपी66: सुमन।
पेट दर्द से जूझती रही सुमन
तबियत खराब होने के कारण मायके कन्नौज से ससुराल ग्राम भगौती थाना भोगांव जा रही थी। उसे परिजनों के साथ मैनपुरी उपचार के लिए जाना था पर बस तीन घंटे तक जाम में फंसी रही और सुमन पेट दर्द से जूझती हुई कराहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed