फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tractor-trolley full of devotees overturned, three killed, 22 injured

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन की मौत, 22 घायल

Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of devotees overturned, three killed, 22 injured
कन्नौज में हादसे के बाद जमीन पर पड़े घायल। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई, 22 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल 12 लोग जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के शेखुपुरा बिजनौरा निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी माया देवी की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। माया देवी की बरसी पर परिजन फूल चढ़ाने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्रृंगीरामपुर गए थे। गंगा स्नान कर वापस आते समय ऊसराहार रोड पर दुर्गा भट्ठा सकरावा के पास अरविंद नदी के पुल के पहले बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटते ही चीख पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 16 वर्षीय बंटू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी शेखूपुरा बिजनौरा, 56 वर्षीय शीला पत्नी सूबेदार निवासी बख्ती थाना किशनी मैनपुरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में 40 वर्षीय मंजू पत्नी सर्वेश निवासी सिरसागंज फिरोजाबाद ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल
1- नरेंद्र पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम गिरधर किशनी मैनपुरी
2- ममता पत्नी नरेंद्र निवासी गिरधर किशनी मैनपुरी
3-सावित्री पत्नी राम औतार निवासी शेखू पूरा
4- सुभाष पुत्र गंगाराम निवासी शेखूपुरा बिजनौरा
5- हरिश्चंद्र पुत्र महादेव निवासी कुदरकोट विधूना औरैया
6- सुनीता पत्नी पृथ्वीनाथ
7-प्रदीप पुत्र राजेंद्र सिंह
8-किरन देवी पत्नी प्रदीप
9- रामनरेश पुत्र रामचन्द्र
10- भगवान श्री पत्नी संतोष
11- संतोष पुत्र हरिराम
12- राजेन्द्र पुत्र रामचरन
13-जितेंद्र पुत्र राजेंद्र
14-पृथ्वीराज पुत्र रामचरन
15-मेघ सिंह पुत्र करन सिंह
16- राजनश्री पत्नी मानसिंह
17-लक्ष्मी पत्नी विजय बहादुर सभी निवासी गण शेखुपुरा थाना सौरिख
18- आशीष पुत्र तेजवीर नवादा किशनी मैनपुरी
19- जितेन्द्र पुत्र उदयवीर बरूआ किशनी मैनपुरी
20 विपिन पुत्र विनोद जैतपुरा इटावा
21-उर्मिला पत्नी विनोद जैतपुरा इटावा
22- सुजाता पुत्री विनोद जैतपुरा इटावा
घायलों के अस्पताल पहुंचने से मची अफरा तफरी
सौरिख (छिबरामऊ)। सड़क हादसे का शिकार हुए बड़ी संख्या में घायल जब अस्पताल पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में वार्ड ब्वाय और डाक्टरों के न होने से घायल एंबुलेंस और लोडर में तड़पते रहे।
मौजूद फार्मासिस्टों ने घायलों का इलाज ज्यादातर एंबुलेंसों में किया, जबकि कुछ घायलों को मौजूद स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बेड पर पहुंचाया। तब उनको इलाज मुहैया कराया गया। घायलों के परिजनों का आरोप है शीला देवी करीब एक घंटे तक एंबुलेंस में ही तड़पती रही शीला की मौत इलाज न मिल पाने से एंबुलेंस में ही हो गई।
आसपास के अस्पतालों से पहुंची एंबुलेंस
सौरिख (छिबरामऊ)। सड़क हादसे की सूचना पर सौरिख से लेकर कन्नौज तक हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में घायलों की सूचना पर छिबरामऊ और हसेरन से भी एंबुलेंस सकरावा घायलों को लेने पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने पहले छह लोगों को निजी लोडर से अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों को ले जाने के लिए नहीं मिलीं एंबुलेंस
घायलों को रिफर किए जाने के बाद घायलों को समय से ऐंबुलेंस न मिल पाने से वह इलाज के अभाव में बेड पर ही तड़पते रहे। समय से ऐंबुलेंस न मिलने से परिजन निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल ले गए। कई घंटे के इंतजार के बाद घायलों को ऐंबुलेंस मिल सकी।
घटना की जानकारी होने पर सबसे पहले पहुंचे थे सांसद
सौरिख। कोरोना काल में खत्म हुए भाजपा के कार्यकर्ता के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना एवं टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने थाना क्षेत्र के सकरावा चौकी के ग्राम नगला मदारी गए हुए थे।

तभी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से श्रद्धालुओं की मौत की सूचना मिलते ही आनन-फानन में सांसद व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत एवं भाजपा के कार्यकर्ता राघव दुबे, मुकेश पाठक, राजन सैनी, वासु दुबे, नगर पंचायत प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी घटनास्थल पर पहुंचकर जिले के आला अधिकारियों को सूचना दी और कई घायलों को प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए भिजवाया।

कन्नौज में हुए हादसे में घायलों का हाल लेते सांसद सुब्रत पाठक। संवाद

कन्नौज में हुए हादसे में घायलों का हाल लेते सांसद सुब्रत पाठक। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

कन्नौज में हुए हादसे की जानकारी लेते अधिकारी। संवाद

कन्नौज में हुए हादसे की जानकारी लेते अधिकारी। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed