फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   traansaphaarmaron kee kamee, nijee nalakoop ke lie kanekshan dene par rok

ट्रांसफार्मरों की कमी, निजी नलकूप के लिए कनेक्शन देने पर रोक

Wed, 04 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
traansaphaarmaron kee kamee, nijee nalakoop ke lie kanekshan dene par rok
बिजली स्टोर में ट्रांसफार्मर व अन्य सामान की तलाश में बैठे निजी नलकूप कनेक्शन धारक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जून माह से निजी नलकूप के नए कनेक्शन धारकों को ट्रांसफार्मर व अन्य बिजली का सामान नहीं मिला है। इससे नलकूप चालू नहीं हो रहे हैं। लाखों रुपये बिजली विभाग के पास फंसे हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि 450 ट्रांसफार्मरों की जरूरत है। इनके मिलते ही निजी नलकूपों को चालू करा दिया जाएगा। स्टोर में ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरणों की कमी है। इसी समस्या का निदान करने के लिए छिबरामऊ व कन्नौज में नए निजी नलकूप कनेक्शन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

बिजली का नया कनेक्शन लेना हो तो किसान अभी कुछ दिन आवेदन न करें। बिजली स्टोर में उपकरणों की कमी है। इससे नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। एक्सईएन कार्यालय से निजी नलकूप के कनेक्शन की स्वीकृति नहीं दी जा रही है। विभाग का कहना है कि जब तक सभी किसानों को निजी नलकूप के कनेक्शन के लिए सामान नहीं मिल जाता, तब तक नए कनेक्शन पर रोक रहेगी। अभी तक 450 निजी नलकूप के कनेक्शन स्वीकृत हो चुके हैं। इन्हें जून माह से न तो ट्रांसफार्मर मिले, न ही अन्य सामान। इससे नलकूप चालू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

छह माह से कनेक्शन धारक बिजली स्टोर के चक्कर काट रहे हैं। लाखों रुपये बिजली विभाग के पास फंसा है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों के मुताबिक सूखते खेतों में अच्छी पैदावार लेने के लिए जेवर गिरवी रख व कर्ज लेकर पैसों की व्यवस्था की थी। जब निजी नलकूप के कनेक्शन की स्वीकृति मिली तो सामान और ट्रांसफार्मर का अभाव हो गया। उनके नलकूप की न तो लाइन बन रही, न ही ट्रांसफार्मर लग रहा है। इससे फसलों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर में नहीं है यह सामान
बिजली विभाग के स्टोर में निजी नलकूप के कनेक्शन चालू कराने के लिए ट्रांसफार्मर नहीं हैं। इसके अलावा स्टेवायर, डिस्क इंसूलेटर, 11 केवी डिस्क इंसूलेटर, क्लैंप समेत कई अन्य बिजली के सामान का अभाव है। स्टोर के अधिकारियों ने सामान मंगाने के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा। सुनवाई नहीं हुई।
22 नवंबर से नहीं आए ट्रांसफार्मर
बिजली विभाग के स्टोर में 22 नवंबर को 40 ट्रांसफार्मर भेजे गए थे। आवश्यकता 490 की थी। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बांटे गए ट्रांसफार्मरों के बाद भी 450 की जरूरत है। अरसे से कोई ट्रांसफार्मर नहीं भेजा गया है। इससे कनेक्शन धारक ही नहीं, विभाग भी परेशान है।

बिजली स्टोर में समय-समय पर सामान आ रहा है। कनेक्शन अधिक होने से यह दिक्कत हुई है। अब नलकूप के निजी कनेक्शन पर स्थानीय स्तर पर रोक लगाई गई है। जैसे ही सभी कनेक्शन धारकों को सामान मिल जाएगा, नए कनेक्शन की रोक हटा दी जाएगी।
-जीपी यादव, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed