{"_id":"6092daa08ebc3ed63a16994b","slug":"torrent-attack-and-killing-of-a-farmer-by-throwing-acid-on-his-mouth-kannauj-news-knp626930436","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हमले और मुंह पर तेजाब फेंककर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हमले और मुंह पर तेजाब फेंककर किसान की हत्या
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। खड़नी चौकी क्षेत्र के कंसुआ गांव में धारदार हथियार से हमला कर और मुंह पर तेजाब फेंककर किसान की हत्या कर दी। किसान के बेटे ने अपनी ही पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुत्रवधु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खड़नी के ग्राम कंसुआ के इस्लाम खां के बेटे सुनील ने बताया कि चार मई को सुबह साढ़े सात बजे मेरी पत्नी निशा ने मेरे पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। बताया कि उस समय मैं खेतों में थ्रेसर से गेहूं कटवा रहा था। गेहूं कटने के बाद अनाज के लिए बोरी लेने घर आया तो देखा पत्नी वहां से जा चुकी थी। खून से लथपथ पिता ने बताया की बहू निशा ने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर वार किया।
उसका एक साथी भी मौजूद था। चीख-पुकार की तो गांव के कई लोग मौके पर आ गए, जिससे वह घर छोड़कर भाग गई। बेटे ने फोन पर यूपी-112 पुलिस को मामले की सूचना दी। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने इलाज कराने के लिए बोला। वह 108 एंबुलेंस से पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन ले गया। पिता की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद पिता को घर वापस भेज दिया। बुधवार को पिता ने इलाज के अभाव में घर पर ही दम तोड़ दिया। बेटे ने थाने में पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घरेलू कलह को लेकर अपराध होने की बात सामने आ रही है।