फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Today there will be 10 trains from Kannauj

आज से कन्नौज नहीं आएंगी 10 ट्रेनें

Thu, 10 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज।
अमर उजाला/कन्नौज। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today there will be 10 trains from Kannauj
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
आज से कन्नौज-फर्रुखाबाद रूट पर 10 रेलगाड़ियां 27 दिन नहीं चलेंगी। रेलवे गंगा पुल कानपुर-लखनऊ रूट पर गार्डर बदलने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। ये गाड़ियां तय तारीख से 27 दिन प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि गंगा पुल पर काम कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने 27 दिन का ब्लाक मांगा था। इसे रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर लिया है। इसके चलते अब फर्रुखाबाद से लखनऊ जाने वाली डाउन लाइन बंद रहेगी। इस दौरान कुल 10 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन



अप लखनऊ से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गाड़ी नं.-55325 और डाउन गाड़ी नंबर- 55326 फर्रुखाबाद से लखनऊ जाने वाली गाड़ी 11 नवंबर से सात दिसंबर तक बंद रहेगी। ऐसे ही गाड़ी नं.-18191 छपरा-फर्रुखाबाद (उत्सर्ग एक्सप्रेस) अप 10 नवंबर से 6 दिसंबर तक फर्रुखाबाद की जगह लखनऊ जंक्शन तक ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी नं.-18192 फर्रुखाबाद-छपरा (उत्सर्ग एक्सप्रेस) 11 नवंबर से सात दिसंबर तक फर्रुखाबाद की जगह लखनऊ जंक्शन से चलेगी। गाड़ी नं.-19021 बांद्रा टर्मिनस लखनऊ एक्सप्रेस 12 नवंबर से लखनऊ तक ही आएगी।

19022 लखनऊ बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 14 नवंबर से बंद रहेगी। ऐसे में यह गाड़ियां कानपुर व फर्रुखाबाद तक आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। वहीं अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर -19409 और गोरखपुर अहमदाबाद गाड़ी नं.-19410 11 नवंबर से कानपुर-फर्रुखाबाद के बीच निरस्त रहेगी।


वहीं, जयपुर-कामाख्या गाड़ी नं.-19709 डाउन और कामाख्या-जयपुर गाड़ी नं.-19710 अप के रूट बदल दिए गए हैं। दोनों गाड़ियां क्रमश: 14 नवंबर से लखनऊ-बरेली-कासगंज व 10 नवंबर से कासगंज-बरेली-लखनऊ रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed