फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thrown out of the house for not meeting the demand of one lakh rupees

Kannauj News: एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thrown out of the house for not meeting the demand of one lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिर्वा। दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठठिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सविता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व गांव निवासी शानू कुमार से हुई थी। कुछ दिन बाद ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति शानू, जेठ सुनील, जेठानी रिंकी, ननद सीमा, सोनी, गुड्डी व वर्षा प्रताड़ित कर ससुराल से निकाल दिया और धमकी देने लगे कि पुलिस से शिकायत की जान से मार देंगे। बुधवार को पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिना दुल्हन लौटी थी बरात, अब फिर बन गई बात
तालग्राम। कस्बा में 11 मई को इटावा से आई बारात आपसी विवाद के बाद बिना दुल्हन के ही वापस हो गई थी। किसी बात से नाराज दूल्हे ने जयमाल के समय दुल्हन को स्टेज से धक्का देकर गिरा दिया था। जयमाला भी तोड़ दिया था। इससे दुल्हन बेहोश हो गई थी, इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। अब गुरुवार को फिर से बरात आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवार की ओर से हुई पहल के बाद अब इस मामले में फिर से सुलह का रास्ता निकला है। दूल्हे की तरफ से वधु पक्ष की नाराजगी दूर करने की कोशिश सफल हो गई। दोनों पक्षों ने फिर शादी का फैसला लिया है और बात बन गई है। दरअसल कस्बे के एक शिक्षक की पुत्री की शादी इटावा के एक युवक से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को बरात आई थी। दहेज में एसी न मिलने से नाराज दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज से धक्का मार गिरा दिया था। स्वस्थ होने पर दोनों पक्षों में फिर शादी करने की बात बन गई और गुरुवार शाम को दुल्हा बारात लेकर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article