फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three brothers attacked a farmer with sticks, he is dying

Kannauj News: तीन भाइयों ने किसान पर किया लाठियों से प्रहार, मरणासन्न

Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three brothers attacked a farmer with sticks, he is dying
कन्नौज। मवेशियों को फसल को खराब करने से रोकने पर बुधवार को तीन भाइयों ने लाठियों से प्रहार कर किसान को मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नेरा निवासी सुभाष कटियार के खेत में आलू की फसल बोआई है। 24 फरवरी को दिन में गांव के रामजी अवस्थी, भाई श्यामजी अवस्थी, हरिओम अवस्थी खेत में मवेशी चरा रहे थे। मवेशी सुभाष कटियार के खेत में घुसकर आलू को रौंदने लगे। तभी सुभाष खेत में पहुंचे और आलू खराब होते देखकर विरोध जताया। इस पर तीनों भाइयों ने गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमला कर सुभाष कटियार को मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों के ललकारने पर तीनों भाई जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने सुभाष कटियार की तहरीर पर रामजी अवस्थी सहित तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि विवेचना की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed