फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft of four lakhs in air force personnel's house

Kannauj News: एयरफोर्स कर्मी के घर चार लाख की चोरी

Fri, 14 Jul 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 14 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Theft of four lakhs in air force personnel's house
गुरसहायगंज। एयरफोर्स में तैनात टेक्नीशियन के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और तीन लाख रुपये के जेवरात व एक लाख की नकदी पार कर दी। इससे पहले चोरों ने एक मकान में भी चोरी का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एयरफोर्स कर्मी के भाई ने पुलिस लिखित में जानकारी दी है।
विज्ञापन


ग्राम सूलनपुर निवासी अनुराग तोमर एयरफोर्स में टेक्नीशियन है। उसकी तैनाती असम में है। घर में पत्नी दिव्या तोमर और मां राजेश्वरी देवी, दो छोटे बच्चों के साथ रह रही हैं। राजेश्वरी देवी ने बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे तक वह लोग सो गए। देर रात में बदमाश दीवार फांद कर अंदर घुसे और मकान का दरवाजा खोल लिया। अंदर कमरे से अटैची और बक्सा उठाकर बाहर ले गए। उनमें रखे सोने-चांदी के तीन लाख रुपये के जेवरात और एक लाख की नकदी पार कर दी। बताया कि बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस कारण गहरी नींद में सोते रहे। सुबह चार बजे आंख खुलने पर जब मोबाइल ढूंढा तो वह नहीं मिला। तब चोरी की जानकारी हुई। मामले की सूचना सराय प्रयाग चौकी और यूपी 112 पुलिस को दी। चौकी प्रभारी हाकिम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। मामले में अनुराग के भाई अनुज ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed