{"_id":"682ccbe2645754bfc10a4998","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-during-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1006-130604-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
विशुनगढ़। कस्बे के ललकापुर सेंटपोल स्कूल के सामने 13 मई को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौजूद लोगों उसे अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख सैफाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव बटऊआ निवासी राजीव पाल बाइक से 13 मई को सौरिख से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। लौटते समय पीछे से ललकापुर सेंटपोल स्कूल के सामने गांव में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।राजीव पाल के तीन बच्चे हैं। लड़का अमन पाल (15) और लड़की पूजा (17) सीनम (10) व पत्नी अनीता पाल का रो-रोकर हाल बेहाल है।