फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man was shot in revenge

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 03 Jan 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 03 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
The young man was shot in revenge
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिलियाभूड़ में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाद में सीओ सदर के समझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिलियाभूड़ में खेत को दूसरे व्यक्ति को लगान पर देने से नाराज अजयपाल का हफ्ते भर पहले रामदीन से विवाद हो गया था। मारपीट के बाद अजयपाल ने रामदीन, भीमसेन, गुड्डी व गोपाल के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी रामदीन को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया था। इसी बात को लेकर रामदीन रंजिश मानने लगा। शनिवार सुबह करीब दस बजे अजयपाल का भतीजा मिथुन (18) पुत्र कृष्ण कुमार मजदूरी के पैसे लेने ओमकार के साथ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम बागपुर्वा के पास रामदीन पुत्र सोनेलाल, भीमसेन पुत्र रामदीन, किशन, विश्राम सिंह पुत्रगण लल्लू ने घेरकर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उक्त लोगों ने ओमकार को भी लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिया।

बाद में सभी काली नदी पार कर ग्राम इंदुयागंज की ओर भाग गए। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव, एसएसआई हरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया।


लेकिन ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। सीओ सदर करन सिंह पीएसी के साथ पहुंचे और लोगों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed